NATIONALNEWSPOLITICS

सुनील यादव बने मप्र कांग्रेस कमेटी अजा विभाग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

देवास। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अनुसूचित जाति विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन की घोषणा की। एआईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस संबंध में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र जारी कर जानकारी दी गई, जिसमें कांग्रेस के कई सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

उपरोक्त कार्यकारिणी में देवास से युवा नेता सुनील यादव को मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। श्री यादव के मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, उज्जैन विधायक महेश परमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, राजेंद्र मालवीय, मनोज राजानी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, मप्र संयोजक संजय रेकवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. मुन्ना सरकार, जयराम मालवीय, बाबूलाल मालवीय, रविंद्र ठाकुर, मदनलाल जेठवा, जेपी डोंगरे, आत्माराम परिहार, रोहितराय चौहान, राजेश गोंदिया, गोरधन देसाई, रवि पवार, विजय यादव, जुजान सिंह दरबार, पंकज पटेल, सुभाष गौरीस, जितेंद्र मालवीय, कांतिलाल सोलंकी, राजेश अहिरवाल, प्रवीण अहीरवाल, अखिलेश मल्होत्रा, दीपक माली, विष्णु माली, कमल जी, बाबू यादव, आशिक भाई, जाहिर मामू, सर्वेश राठौर एवं संतोष माली सहित प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी से प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी और अनुसूचित जाति समाज से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button