

भव्य आयोजन की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
देवास। टोंकखुर्द तहसील के ग्राम भटोनी परमार में आगामी 9 से 15 दिसंबर 2025 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त आयोजन में मालवा माटी के प्रसिद्ध संत पं. कमलकिशोर नागर जी के श्रीमुख से भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के ठा. कृष्णपाल सिंह पंवार ने बताया कि उक्त आयोजन हमारे पिता स्व. औंकार सिंह पंवार व माता स्व. गीताकुंवर पंवार की स्मृति में होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन के लिए ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है तथा सभी ग्रामवासी आयोजन की तैयारियों में जुटे है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंवार ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से प्रारंभ होगी। आयोजन समिति ठा. कृष्णपाल सिंह पंवार एवं पंवार परिवार ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।





