EDUCATIONNATIONALNEWSPOLITICSTECH

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण

जिले में एसआईआर के तहत मतदाता गणना पत्रक डिजिटलाइजेशन कार्य 59.15 प्रतिशत पूर्ण

बीएलओ के सहयोग के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए

देवास,  जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। एसआईआर के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण, फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। जिले में अबतक 59.15 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य हो गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है।

उल्‍लेखनीय है कि जिले में एसआईआर कार्य की संपूर्ण प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर बीएलओ कार्य की मॉनिटरिंग के लिए बीएलओ सुपरवाइजर, जोनल अधिकारी नियुक्त किये गये है। साथ ही बीएलओ के सहयोग के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए है।

विधानसभा क्षेत्रों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी निरंतर संपूर्ण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिला स्तर पर तथा सभी विधानसभा स्तर पर सहायता केंद्र एवं कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मतदाताओं को फार्म भरने में असुविधा ना हो इस के लिए बीएलओ एवं सहयोगी कर्मचारी विधानसभा स्तर पर सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगे। राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल की ओर से बूथ लेवल एजेण्ट भी नियुक्त किये जाने की कार्यवाही राजनैतिक दलों की ओर से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button