EDUCATIONNATIONALNEWSPOLITICSTECHWORLD

अयोध्या से लेकर देवास सांसद कार्यालय तक गूंजा जय श्रीराम

अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की पुर्णता पर आयोजन

देवास । दुर्लभ संयोग, अभिजीत मुहूर्त, विवाह पंचमी, श्रीराम- जानकी के विवाहोत्सव की शुभ दिन अयोध्या में श्री रामलला के भव्य, दिव्य मंदिर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवा धर्म ध्वजा फहराई गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प.पु. सर संघ चालक श्री मोहन भागवत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु संत, रामभक्त उपस्थित रहे।

टेलीविजन चैनलों पर देखते हुए जो भी इस भव्य पावन पल का साक्षी बना। भावविभोर मन से उसकी आंखों में गर्व एवं खुशी के आंसू छलक आए। पांच सौ वर्षों के अथक संघर्ष एवं पिछले तीस वर्षों के निर्णायक जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की सार्थकता बदौलत रामलला के भव्य मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपरांत सत्य, न्याय, संस्कृति, धर्म की प्रतीक भगवा धर्म ध्वजा फहराई जाने के भावनात्मक अवसर पर अयोध्या से लेकर देवास में सिविल लाईन मार्ग स्थित सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के केंद्रीय कार्यालय तक जय श्री राम का जयघोष गुंजायमान हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रामलला के धाम पर भगवा धर्म ध्वजा फहराई जाने की पूर्व संध्या पर सांसद श्री सोलंकी जी के कार्यालय पर भव्य सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। श्री राम के दरबार सहित सम्पूर्ण कार्यालय को भगवा लग्गियों, फुग्गो से सजाया गया। द्वार, दहली से लेकर मार्ग पर मनमोहक रांगोली सजायी गई। संध्या 7 बजे से भजन गायक प्रवीण वर्मा एवं उनकी मंडली के द्वारा कर्णप्रिय भजनों, प्रवचनों के साथ सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया गया।

सुंदरकांड पाठ में इतिहासकार दिलीपसिंह जाधव, भाजपा नेता राजेश यादव, महेश चौहान, शंभु अग्रवाल, पार्षद अजय तोमर, भूपेश ठाकुर, रितु सवनेर, सोनू परमार, अजीत भल्ला, पंकज वर्मा, कमल शर्मा, प्रदीप सांगते, विकास सांगते, धनराज सांगते, शेखर कौशल, भोजराज सिंह जादौन, ईश्वर परासिया, मनीष पारिख, महेश बोड़ाना, सुभाष अग्रवाल, संतोष वर्मा, रामभान सिंह, माखनसिंह राजपूत, नीरजसिंह चौहान, मनोज गर्ग, राकेश बोड़ाना सहित हजारों की संख्या में भाजपा एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं सहित समाजजन, मातृशक्ति, पत्रकारगण सम्मलित हुए। केसरिया दूध की महाप्रसादी का वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button